मेरे बांके बिहारी लाल नज़र तोहे लग जाएगी हिंदी भजन लिरिक्स | mere banke bihari laal nazar tohe lag jayegi hindi bhajan lyrics bhajanprasaadam
:: हिंदी लिरिक्स ::
मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना ना करिओ श्रृंगार ,
नज़र तोहे लग जाएगी
तेरी सुरतिया पे मन मोरा अटका ,
प्यारा लागे तेरा पीला पटका ,
तेरी टेढ़ी मेड़ी चाल , तू इतना ना करिओ श्रृंगार ,
नज़र तोहे लग जाएगी
तेरी मुरलिया पे मन मोरा अटका ,
प्यारा लागे तेरा नीला पटका
तेरे गुंगर वाले बाल , तू इतना ना करिओ श्रृंगार ,
नज़र तोहे लग जाएगी
तेरी कमरिया पे मन मोरा अटका ,
प्यारा लगे तेरा काला पटका
तेरे गले वैजयंती माल , तू इतना ना करिओ श्रृंगार ,
नज़र तोहे लग जाएगी
मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना ना करिओ श्रृंगार ,
नज़र तोहे लग जाएगी